pmmvy nic in रजिस्ट्रेशन 2025: पीएम मातृ वंदना योजना (PMMVY) एक सरकारी योजना है, जो गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं के पोषण और स्वास्थ्य का ध्यान रखना है ताकि वे और उनका बच्चा स्वस्थ रह सकें। इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको पीएम मातृ वंदना योजना की सभी जरुरी डिटेल्स के साथ ही PMMVY beneficiary registration प्रक्रिया भी बताने वाले हैं –
पीएम मातृ वंदना योजना 2025 –
योजना के तहत महिलाओं को ₹5000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन किस्तों में दी जाती है –
- पहली किस्त 1000 रुपये : गर्भधारण के बाद रजिस्ट्रेशन करने पर।
- दूसरी किस्त 2000 रुपये : छह महीने के बाद जब चेकअप हो जाता है।
- तीसरी किस्त 2000 रुपये : बच्चे के जन्म के बाद और टीकाकरण के बाद।
- लड़की होने पर 6000 रुपये : यदि आप सिर्फ 2 ही बच्चे को जन्म देना चाहते हैं और लड़की का जन्म होता है तो योजना में एक मुश्त 6 हजार रुपये और मिलते हैं।
Also Read: PM Internship Yojana 2025
pmmvy nic in रजिस्ट्रेशन 2025 (PMMVY beneficiary New registration Process) –
लाभ पाने के लिए लाभार्थी को स्वयं या CSC के माध्यम से मातृ वंदना योजना का रजिस्ट्रेशन व ऑनलाइन फॉर्म भरना होता है, इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करना होता है –
- स्टेप 1 – महिला के गर्भवती होने पर नया पंजीकरण करने के लिए सरकारी वेबसाइट pmmvy.wcd.gov.in खोलें
- स्टेप 2 – पोर्टल पर नया अकाउंट बनाने के लिए लाभार्थी Citizen Login बटन पर क्लिक करके अपना मोबाइल नंबर डालें और Verify बटन पर क्लिक करें –
- स्टेप 3 – अगले पेज में लाभार्थी का नाम, राज्य, जिला, एरिया, ब्लाक, विलेज आदि भरकर Create Account बटन पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा, उसे भर देना है, इस तरह मोबाइल नंबर पंजीकृत हो जाएगा।
- स्टेप 4 – अब फिर से आपको होम पेज पर आ जाना है फिर से Citizen Login बटन पर क्लिक करना है।
- स्टेप 5 – अगले पेज में वही मोबाइल नंबर डालना है, फिर एक OTP आएगा जिसे भरकर पोर्टल पर लॉग इन कर लेना है।
- स्टेप 6 – अगले पेज में Data Entry लिंक के अन्दर Beneficiary Registration लिंक पर क्लिक करना है।
- स्टेप 7 – अब आपके सामने Beneficiary Registration फॉर्म खुल जायेगा इसे पूरा भरना होगा और जो डॉक्यूमेंट अपलोड करने के लिए अनिवार्य होगा उसे अपलोड करदेना होगा।
- स्टेप 8 – सभी डिटेल्स भरने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
इस तरह आपको ऑनलाइन आवेदन कम्पलीट होगा। इसके साथ ही नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र द्वारा वेरीफाई करने के बाद लाभार्थी को पैसा मिल जाता है।
आवेदन स्टेटस चेक (Official Website)
Also Read: प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त कब आएगी
कौन मातृ वंदना योजना का लाभ उठा सकता है –
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ पाने के लिए निम्नलिखित महिलाएं पात्र हैं –
- ऐसी महिलाएं जिनकी पारिवारिक आय 8 लाख रुपये से कम है।
- महिलाएं जिनका मंरेगा जॉब कार्ड बना हुआ है।
- ऐसी महिलाएं जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पा रही हैं।
- BPL कार्ड अगर है तो भी पात्र हैं।
- ई श्रम कार्ड बना हुआ है तो भी पात्र हैं।
- जन आरोग्य कार्ड बना हुआ है तो भी पात्र हैं।
- दिव्यांग महिलाएं पात्र हैं।
- जिन परिवारों के पास राशन कार्ड है, वह भी पात्र हैं।
कौन लाभ नहीं उठा सकता है?
ऐसी महिलाएं जिनके पति या वे स्वयं राज्य या केंद्र की सरकारी नौकरी में हैं वे योजना में पात्र नहीं हैं। इसके आलावा ऐसी परिवार जिनकी सालाना इनकम 8 लाख से जादा है उन परिवारों की महिलाएं भी योजना में पात्र नहीं होंगी।
Also Read: जाने न्यूनतम मजदूरी 2025: बढ़ गया न्यूनतम वेतन
पीएम मातृ वंदना योजना से जुड़े सवाल जबाब –
इस योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
- गर्भवती महिलाओं को पोषण और आराम की सुविधा प्रदान करना।
- मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को कम करना।
- महिलाओं को प्रसव पूर्व और प्रसव के बाद की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रोत्साहित करना।
आवेदन के लिए कौन-से दस्तावेज़ चाहिए?
- आधार कार्ड (महिला और पति का)।
- गर्भावस्था प्रमाण पत्र (आंगनवाड़ी/अस्पताल से)।
- बैंक खाता विवरण (आधार से लिंक)।
- पति/पत्नी का पहचान प्रमाण।
आवेदन कैसे करें?
ऑनलाइन आवेदन PMMVY पोर्टल से कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र या स्वास्थ्य केंद्र से कर सकते हैं।
किन महिलाओं को योजना से बाहर रखा गया है?
वे महिलाएं जो केंद्र/राज्य सरकार में कर्मचारी हैं और जो महिलाएं अन्य मातृत्व लाभ योजनाओं (जैसे ESIC, EPFO) का लाभ ले रही हैं।
पीएम मातृ वंदना योजना (PMMVY) की सहायता नंबर क्या हैं?
हेल्पलाइन नंबर: 011-23382393 है इसके आलावा आप आंगनवाड़ी कार्यकर्ता या जिला स्वास्थ्य अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
क्या यह योजना सभी राज्यों में लागू है?
हां, यह योजना भारत के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में लागू है। हालाँकि, कुछ राज्यों ने अपनी अतिरिक्त मातृत्व लाभ योजनाएं भी शुरू की हैं।
Also Read: किसानों को 5 रुपये में बिजली कनेक्शन कहाँ की सरकार दे रही है?
नमस्कार दोस्तों! 🙏
MPSY सरकारी योजना वेबसाइट पर आपका स्वागत है। इस वेबसाइट पर हम सरकार की विभिन्न कल्याणकारी सरकारी योजनाओं से सम्बंधित ऐसी जानकारियां पोस्ट करते हैं जिनसे आपको मदद मिल सके। हमारा पूरा प्रयास है कि इस वेबसाइट पर आपको सही और अपेक्षित जानकारियां मिलें। अगर कोई सुझाव या सवाल हो तो कमेंट में लिखें।
हमारी वेबसाइट पर आने के लिए आपका धन्यवाद! 🙏😊