pm kisan kab aayega 2025 (इस दिन आएगी 20 वीं किस्त)

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर चार महीने में किसानों के खाते में ₹2000 ट्रांसफर किए जाते हैं। जो किसान इस योजना के लाभार्थी हैं, वे जानना चाहते हैं कि PM Kisan 20वीं किस्त कब आएगी?

पीएम किसान किस्त के ताजा समाचार –

आपको बता दें अभी तक (अप्रैल) किसान सम्मान योजना की 19 किस्तें भेजी गयी हैं। अब सभी किसानों को 20वीं किस्त का इन्तजार है। पीएम मोदी ने 24 फरवरी 2025 को बिहार के भागलपुर से 19वीं किस्त जारी की थी। यह पैसा डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से 9.80 करोड़ किसानों के बैंक खाते में भेजा गया।

अगर आपने अभी तक अपने खाते में राशि नहीं देखी है, तो नीचे बताए गए स्टेप्स से अपना PM Kisan Installment Status चेक करें।

ऐसे चेक करें अपनी पीएम किसान की किस्त –

अगर आपके खाते में पैसा नहीं आया है, तो घबराएं नहीं। आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी किस्त का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

  1. PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर जाएं।
  2. “Beneficiary Status” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. अपना आधार नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  4. कैप्चा कोड भरें और OTP वेरीफाई करें।
  5. अब आपको अपनी 19वीं किस्त की स्थिति दिख जाएगी।

अगर किस्त नहीं आई तो क्या करें?

अगर आपकी ₹2000 की राशि खाते में नहीं आई, तो निम्नलिखित कारण हो सकते हैं:

ई-केवाईसी (e-KYC) अधूरी है – जल्द से जल्द पूरा करें।
भू-सत्यापन नहीं हुआ है – अपने कृषि कार्यालय में संपर्क करें।
बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है – बैंक जाकर लिंक कराएं।
डीबीटी (DBT) इनेबल नहीं है – बैंक में जाकर इसे सक्रिय करवाएं।
गलत जानकारी भरी है – PM Kisan पोर्टल पर लॉगिन करके अपडेट करें।

👉 समाधान: अगर आपकी किस्त नहीं आई है, तो अपने नजदीकी CSC सेंटर या कृषि कार्यालय से संपर्क करें।

किसानों के लिए महत्वपूर्ण सूचना:

📢 फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य – केवल उन्हीं किसानों को योजना का लाभ मिलेगा, जिन्होंने 31 मार्च 2025 तक फार्मर रजिस्ट्री पूरी कर ली है।
📢 ई-केवाईसी जरूरी – बिना e-KYC किए किसान किस्त का लाभ नहीं ले पाएंगे।
📢 भू-सत्यापन अनिवार्य – जिन किसानों ने अपनी जमीन का वेरिफिकेशन नहीं करवाया है, उनकी किस्त अटक सकती है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs):

PM Kisan की 19वीं किस्त कब आई?

19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को जारी कर दी गई है।

अगर किस्त नहीं आई तो क्या करना चाहिए?

अपना e-KYC और भू-सत्यापन पूरा करें, बैंक खाते को आधार से लिंक करें, और PM Kisan पोर्टल पर स्टेटस चेक करें।

PM Kisan KYC कैसे करें?

आप अपने नजदीकी CSC सेंटर जाकर या PM Kisan पोर्टल पर लॉगिन करके e-KYC कर सकते हैं।

बैंक खाता लिंक कैसे करें?

अपने बैंक में जाकर आधार कार्ड और पासबुक दिखाकर DBT लिंक कराएं।

Leave a Comment