अगर आप गरीब या फिर वंचित वर्ग से बेलोंग करते है तो आप MP आरटीई (RTE) योजना का लाभ उठा सकते है। इस योजना में आपके बच्चे को प्राइवेट स्कूल में निशुल्क शिक्षा दिया जाता है। इस लेख में हम स्टेप बाई स्टेप जानेंगे की आरटीई में रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
आरटीई (Right to Education) के तहत प्राइवेट स्कूलों में 25% सीटें आरक्षित होती हैं। इन सीटो में कक्षा 1 या नर्सरी से एडमिशन के लिए आवेदन करना होता है। इस लेख में हम आवेदन प्रक्रिया, लाभ और क्राइटेरिया के बारे में डिटेल में जानेंगे।
ऐसे करते हैं आरटीई में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
आरटीई में रजिस्ट्रेशन करने से पहले आपके पास कुछ जरुरी दस्तावेज और जानकारी होनी जरुरी है। जिससे की आप रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस कुछ मिनट में कर सकेंगे।
- बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड (बच्चे और माता-पिता दोनों का)
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र (EWS वर्ग के लिए)
- जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC के लिए)
- बैंक अकाउंट डिटेल्स
- पासपोर्ट साइज फोटो
Also Read: MP में खसरा नंबर कैसे खोजें?
आरटीई एडमिशन प्रक्रिया
- स्टेप 1. सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट https://rteportal.mp.gov.in/ पर जायें।
- स्टेप 2. ऑनलाइन आवेदन पर जायें और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।
- स्टेप 3. आधार कार्ड का OTP वेरिफिकेशन करें।
- स्टेप 4 . जरुरी दस्तावेज अपलोड करें।
- स्टेप 5 . इसके बाद अपने क्षेत्र के 5 स्कूल आर्डर में सेलेक्ट करें।
आरटीई सीट आवंटन लॉटरी के माध्यम से होता है। अगर आपके बच्चे का चयन होगा तो अधिकारिक वेबसाइट में सूची जरी की जाएगी। अगर चयन हुआ है तो समय पर जाकर स्कूल में दस्तावेज को जमा कर एडमिशन करवाएं।
महत्वपूर्ण तिथियाँ 2025
रजिस्ट्रेशन और एडमिशन की तिथियाँ हर साल बदल सकती है। इसकी जानकारी अधिकारिक वेबसाइट में अपडेट मिलेगी।
- आवेदन शुरू: मार्च 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: अप्रैल 2025
- लॉटरी परिणाम: मई 2025
- स्कूल में प्रवेश की अंतिम तिथि: जून 2025
तो दोस्तों इस लेख में हमने आपको मध्य प्रदेश आरटीई योजना के बारें में डिटेल में बताया है। हमने बताया की आरटीई में रजिस्ट्रेशन कैसे करें । अगर आपको इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी चाहिए तो कमेन्ट सेक्शन में पूँछ सकते है।
Also Read: संकुल के अंतर्गत अतिथि शिक्षकों की सूची
सम्बंधित सवाल जबाब –
1. आरटीई क्या है?
आरटीई (RTE – Right to Education) शिक्षा का अधिकार अधिनियम है, जिसके तहत गरीब और वंचित बच्चों को मुफ्त शिक्षा मिलती है।
2. आरटीई के तहत कौन प्रवेश ले सकता है?
गरीब परिवारों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग बच्चों को आरटीई में प्रवेश का लाभ मिलता है।
3. आरटीई के तहत कितनी सीटें होती हैं?
निजी स्कूलों में पहली कक्षा की 25% सीटें आरटीई के तहत गरीब बच्चों के लिए आरक्षित होती हैं।
4. आरटीई मध्य प्रदेश में आवेदन कब शुरू होते हैं?
आमतौर पर आवेदन हर साल फरवरी-मार्च में शुरू होते हैं।
5. आवेदन कैसे करें?
आवेदन ऑनलाइन करना होता है। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना पड़ता है।
6. आरटीई मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
www.rteportal.mp.gov.in
7. आरटीई के लिए कौन से दस्तावेज़ चाहिए?
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
8. आरटीई के तहत कौन से स्कूल आते हैं?
सभी निजी स्कूल जो आरटीई के तहत पंजीकृत हैं।
9. आरटीई में चयन प्रक्रिया क्या होती है?
यदि आवेदन अधिक होते हैं तो लॉटरी सिस्टम से चयन किया जाता है।
10. आरटीई में कौन सी कक्षा के लिए आवेदन किया जा सकता है?
मुख्य रूप से पहली कक्षा और प्री-प्राइमरी (LKG/UKG) में आवेदन किया जा सकता है।
नमस्कार दोस्तों! 🙏
MPSY सरकारी योजना वेबसाइट पर आपका स्वागत है। इस वेबसाइट पर हम सरकार की विभिन्न कल्याणकारी सरकारी योजनाओं से सम्बंधित ऐसी जानकारियां पोस्ट करते हैं जिनसे आपको मदद मिल सके। हमारा पूरा प्रयास है कि इस वेबसाइट पर आपको सही और अपेक्षित जानकारियां मिलें। अगर कोई सुझाव या सवाल हो तो कमेंट में लिखें।
हमारी वेबसाइट पर आने के लिए आपका धन्यवाद! 🙏😊