MP में खसरा नंबर कैसे खोजें?

अगर आप अपने जमीन की खसरा नंबर जानना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़े। इस लेख में हम स्टेप बाई स्टेप जानेंगे की ऑनलाइन MP में खसरा नंबर कैसे खोजें ।

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा भूमि सम्बंधित जानकारियों को ऑनलाइन कर दिया गया है। यानी की कोई भी व्यक्ति घर बैठे अपने मोबाइल फ़ोन से जानकारी को प्राप्त कर सकता है। चलिए जानते है की खसरा नंबर जानने का प्रोसेस क्या है।

ऐसे मिलेगा MP में खसरा नंबर

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा भूमि सम्बंदित जानकारी के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल में आप भू-भाग यूनिक आईडी, खाताधारक का नाम, ULPIN संख्या, जिला, तहसील और गाँव का नाम डालके जमीन का विवरण ले सकते है। चलिए डिटेल में जाने की ये प्रोसेस कैसे करना है।

स्टेप 1 . सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन से इस https://mpbhulekh.gov.in/ वेबसाइट पर जाना है।

स्टेप 2. इसके बाद आप MP भूलेख पोर्टल के होम पेज पर पहुच जायेंगे। यहाँ आपको कुछ आप्शन नजर आ रहे होंगे जिसमे से आपको “भू-अभिलेख” आप्शन पर क्लिक करना है।

स्टेप 3 . इसके बाद आपको खसरा का आप्शन दिखेगा , खसरा को चुनना है।

स्टेप 4. अब आपको जरुरी जानकारी जैसे की भू-भाग यूनिक आईडी, खाताधारक का नाम, ULPIN संख्या, जिला, तहसील और गाँव का नाम डालना है। और कैप्चा भर सबमिट करना है।

आपको आपके खसरा का सारा विवरण खसरा नंबर के साथ मिल जायेगा।

नोट: अगर ऑनलाइन पोर्टल काम नहीं कर रहा हो, तो नज़दीकी जनसेवा केंद्र (CSC) से भी मदद ले सकते हैं।

खसरा नंबर लेने का ऑफलाइन तरीका

यदि आप इन्टरनेट का उपयोग नहीं करना जानते या इस झंझट में नहीं पड़ना चाहते। तो आप खसरा नंबर को ऑफलाइन तरीके से भी प्राप्त कर सकते है।

इसके लिए आपको पटवारी कार्यालय या फिर तहसील कार्यालय जाना होगा। आप अपने क्षेत्र के पटवारी से संपर्क कर खसरा नंबर ले सकते है। इसके आलावा तहसील कार्यालय में रिकॉर्ड रूम से अपने भूमि के कागजात की जांच कर सकते हैं।

तो दोस्तों इस लेख में अपने जाना MP में खसरा नंबर कैसे खोजें । अगर आपके पास इससे सम्बंधित कोई सवाल है तो कमेन्ट सेक्शन में जरुर साझा करें।

Leave a Comment