mp mahila supervisor admit card 2025 (महिला सुपरवाइजर भर्ती)

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आंगनवाड़ी महिला सुपरवाइजर (पर्यवेक्षक) भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 27 फरवरी से 04 मार्च 2025 के बीच जारी किए जाएंगे। परीक्षा 07 मार्च 2025 से प्रारंभ होगी।

MP Mahila Supervisor Exam Date 2025

महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा 07 मार्च 2025 से विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा अलग-अलग दिनों में दो पालियों में होगी:

  • प्रथम पाली: सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक
  • द्वितीय पाली: दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक

MP Mahila Supervisor Admit Card 2025 Download

अभ्यर्थी 27 फरवरी से 04 मार्च 2025 के बीच अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित जानकारी आवश्यक होगी –

  • आवेदन क्रमांक
  • जन्मतिथि
  • माता के नाम के प्रथम दो अक्षर
  • आधार कार्ड नंबर (वैकल्पिक)

एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक: यहां क्लिक करें

परीक्षा प्रक्रिया एवं पैटर्न

  1. कुल प्रश्न: 200 (चार खंडों में विभाजित)
    • प्रथम खंड: 55 प्रश्न
    • द्वितीय खंड: 55 प्रश्न
    • तृतीय खंड: 45 प्रश्न
    • चतुर्थ खंड: 45 प्रश्न
  2. अंक प्रणाली: प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा, कुल 200 अंक
  3. परीक्षा भाषा: हिंदी एवं अंग्रेजी
  4. प्रश्न प्रकार: वस्तुनिष्ठ (MCQ) चार विकल्पों में से एक सही उत्तर चुनना होगा।

परीक्षा केंद्र

महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी:

  • भोपाल
  • इंदौर
  • जबलपुर
  • ग्वालियर
  • रीवा
  • सतना
  • उज्जैन
  • रतलाम
  • सागर
  • सीधी
  • बालाघाट
  • नीमच
  • खंडवा

परीक्षा में उपस्थित होने के नियम

  • अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर 1 घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य है।
  • प्रथम पाली के लिए 7:00 से 8:00 बजे तक, द्वितीय पाली के लिए 12:30 से 1:30 बजे तक प्रवेश मिलेगा।
  • परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड एवं वैध पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा।

महत्वपूर्ण लिंक

Mahila Supervisor Exam Date Revised Notice PDF यहां क्लिक करें
Updation of the Normalization Process used in Mahila Parvekshak Exam 2024 यहां क्लिक करें

 

अभ्यर्थी जल्द से जल्द अपनी परीक्षा की तैयारी पूरी कर लें और निर्धारित तिथियों में अपना MP Mahila Supervisor Admit Card 2025 डाउनलोड करना न भूलें।

Leave a Comment